जनसुनवाई में आए परिवाद पर कलक्टर पहुंचे शिकारवाड़ी

 

अधिकारियों के साथ कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान पर की चर्चा



उदयपुर। जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए परिवादी को शुक्रवार को दिए गए आश्वासन पर कलक्टर ताराचंद मीणा शनिवार को अधिकारियों के साथ शहर की शिकारवाड़ी कॉलोनी पहुंचे और यहां पर पेयजल समस्या के समाधान के संबंध में चर्चा की।

यूआईटी सचिव अरूण हसीजा, नगर निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ, पीएचईडी के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव के साथ कॉलोनी पहुंचे कलक्टर मीणा ने कॉलोनीवासियों से यहां आ रही पेयजल समस्या के बारे में जानकारी ली। इस दौरान निगम आयुक्त बारहठ ने बताया कि निजी आवासीय कॉलोनी होने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था नहीं हो पा रही ऐसे में पीएचईडी की किसी स्कीम से पेजयल के लिए राज्य स्तर से शिथिलन प्राप्त करना होगा। कलक्टर मीणा ने विभाग के अधिशासी अभियंता को कॉलोनी में ग्राउंड वाटर और सरफेस वाटर के बारे में तथ्यात्मक स्थित प्राप्त करते हुए यहां कॉलोनीवासियों को राहत देने के लिए की जाने वाली व्यवस्था की संभावनाएं तलाशें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कलक्टर ने इस दौरान कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द उनकी समस्या के समाधान करवाया जाएगा।


फोटो कैप्शन : 

शिकारवाड़ी में अधिकारियों और कॉलोनीवासियों से चर्चा करते कलक्टर व अन्य अधिकारी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ