पीएमसीएच में नवीनीकृत गायनिक ओटी परिसर का शुभारम्भ

 

मिलेगी स्त्री एवं प्रसूति रोगों के उपचार की सुविधा


उदयपुर। मेडिकल चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आज नवीनीकृत गायनिक ओटी परिसर का शुभारम्भ हुआ।

स्त्री एवं प्रसूति रोगों के उपचार के लिए उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में बसन्त पंचमी के शुभ अवसर पर नवीनीकृत गायनिक ओटी के नए परिसर का पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, ऐक्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल, श्लोका अग्रवाल, सी.ई.ओ. शरद कोठारी, पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के वाइस चॉसलर डॉ. ए.पी. गुप्ता एवं पीएमसीएच के प्रिसिंपल डॉ. एम.एम. मंगल ने विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन के इस अवसर पर पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने बताया कि नवीनीकृत परिसर में मॉड्यूलर ओटी, हाईटेक लेबर रूम, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, आईसीयू एवं अन्य सभी उन्नत चिकित्सकीय सुविधाए उपलब्ध होगी।  इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आर.के.सिह,स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाघ्यक्ष डॉ. राजरानी शर्मा, डॉ. आभा गुप्ता सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। गौरतलब है कि पीएमसीएच में गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क साधारण एवं सिजेरियरन प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ