राग बसन्त गाकर मनाया बसंत पंचमी

 उदयपुर। शास्त्रीय संगीत, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मातुल कृपा स्थित अर्बुदा कला मन्दिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को बसन्त पंचमी उत्सव राग बसन्त गाकर मनाया गया।

इस अवसर संगीत के विद्यार्थियों को राग बसन्त से परिचय कराया गया और उसके आरोह-अवरोह पकड़ और उसमें लगने वाले स्वरों की जानकारी दी गई। संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि राग बसन्त पूर्वी थाट का राग है जिसमें दोनों मध्यम का प्रयोग होता है इसका गायन समय रात्रि का अंतिम प्रहर होता है परन्तु इसे बसन्त ऋतु में कभी भी गाया जा सकता है। कार्यक्रम में संगीत विद्यार्थियों को बसंत पंचमी का महत्व भी बताया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही विद्यार्थियों को सरस्वती प्रार्थना भी करवाई गई। अंत में सभी को पीले मीठे चावल का प्रसाद वितरित किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ