डूंगरपुर- रतलाम वाया बांसवाड़ा रेल परियोजना को बजट में शामिल किया जाएं : भगोरा

 

- पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मांग

- केंद्र की भाजपा सरकार पर लगाएं महत्वपूर्ण परियोजना को बंद करने के आरोप

डूंगरपुर। पूर्व सांसद तथा हरियाणा के पीआरओ ताराचंद भगोरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर वागड़ की जीवनरेखा डूंगरपुर-रतलाम वाया बांसवाड़ा रेल परियोजना को बजट में शामिल करने की मांग की है। 

पत्र में भगोरा ने बताया है कि तत्कालीन यूपीए सरकार में रेल परियोजना का शिलान्यास किया गया था। केंद्र और राज्य सरकार के अंशदान से परियोजना शुरू की जानी थी। इसके लिए बजट भी मिला था, लेकिन केंद्र की सरकार में भाजपा के काबिज होने तथा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने एवं भाजपा की सरकार में इसे षडयंत्रपूर्वक बंद कर दिया गया। भगोरा ने बताया कि रेल परियोजना वागड़ की जीवनरेखा है, वागडवासियों को रेल परियोजना से बड़ी उम्मीदें है। यदि यह परियोजना शुरू होती है तो वाग्वराचंल के लिए वरदान साबित होगी।  

भगोरा ने पत्र में बताया है कि प्रदेश की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में रेल परियोजना का काम शुरू हुआ था, लेकिन केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। भगोरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से परियोजना को राज्य बजट में शामिल करने का आग्रह किया है। भगोरा ने लिखा है कि मुख्यमंत्री का वागड़ अंचल से आत्मीय प्रेम है, लगाव है, वागड़वासियों के सपने का साकार करने के लिए पुन: इसे बजट में शामिल किया जाएं और केंद्र सरकार से चर्चा कर रेल परियोजना का काम शुरू कराया जाएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ