डूंगरपुर। कोतवाली थाना अन्तर्गत शहर के भोईवाडा में एक रिहायशी मकान से लाखों के आभूषण चोरी हो जानें की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई हैं।
प्रार्थी यश पुत्र स्व. गोपाल भोई ने बताया कि गत 22 जनवरी को घर की अलमारी में सोने का हार, टीका, कंगन, सोने की चेनें, कान का झूमका जो कि लगभग 11 तोले से अधिक के थे, अलमारी में रखकर चाबी घर के डिब्बे में रखी थी और इस संबंध में परिवार के सभी सदस्यों को जानकारी थी। शनिवार को उसकी बहन ने बताया कि उसकी पुत्री के नाक का कांटा जो कि उन्ही आभूषणों में रखा था, इसी को लेनें के लिए जब उसनें अलमारी खोली तो अलमारी में सारे आभूषण गायब थे, जबकि अलमारी बंद थी। जिस पर परिवार के सभी सदस्य 3 तारीख को उदयपुर गृह प्रवेश में गये हुए थे, जो कि 4 फरवरी की शाम को लौटे थे। इस संबंध में उन्होनें अपनी भाभी को भी टेलिफोन कर बुला लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना स्थल का मौका मुआवना कर जांच प्रारम्भ कर दी हैं।
0 टिप्पणियाँ