पुलिस अधीक्षक ने नफरी की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि जल्द ही स्टाफ मिलने के साथ थानो में जवानो की कमी दूर की जायेगी। उन्होने पुलिस मित्र व ग्राम रक्षा दल को पुर्नजागृत कर पुलिस के साथ रात्रि गश्त शुरू करने को कहा। व्यापारियों व जनप्रतिनिधियो से अपील कर कहा कि अपने अपने गांव में व अपने अपने प्रतिष्ठानो पर सीसीटीवी कैमरे लगाये ताकि अपराध पर अंकुश लगाने मे मदद मिले। टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने व युवाओ व युवाओ में बढते पावर बाइक के चलन को रोकने, साथ ही क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराधिक गतिविधी व अपराधी की सूचना समीपवर्ती पुलिस थाने में, पुलिस चौकी व बीट प्रभारी को देकर पुलिस की मदद करनें का अनुरोध किया।
इस दौरान वृताधिकारी सीमलवाड़ा, थानाधिकारी चौरासी भेमजी गरासिया, प्रधान पंचायत समिति झौथरी अनिता रोत, पूर्व प्रधान मंजला रोत, जिला परिषद सदस्य रामदेव डामोर, मण्डल अध्यक्ष गोविन्द अहारी, भंवरलाल कटारा, क्षेत्र के सरपंच व आमजन मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ