टैंकर मालिक को पकडऩे की मांग पर अड़े
डूंगरपुर। सडक़ किनारे खड़े टैंकर से बाइक टकरा गई। हादसे में गत रात युवक की मौत हो गई। बेटे का शव देखकर पिता का रो- रोकर बूरा हाल हो गया। शनिवार प्रात: परिवार के लोग अस्पताल में जमा हो गए। उन्होंने टैंकर मालिक को पकडऩे की मांग की। फिलहाल पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया।
धम्बोला थानाधिकारी भैयालाल आंजना ने बताया कि हादसे में राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र शम्भूलाल रोत की मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। शुक्रवार रात बाइक पर सीमलवाडा जा रहा था। धम्बोला.सीमलवाडा रोड पर एसडीएम ऑफिस के सामने सडक़ किनारे खड़े पानी के टेंकर से राजेन्द्र की बाइक टकरा गई। सिर, हाथ-पैर पर गंभीर चोट आई और लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्राइवेट वाहन से घायल हॉस्पीटल लेकर गई। डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के पिता शंभूलाल रोत समेत परिवार के लोग हॉस्पीटल पहुंच गए। बेटे राजेंद्र को मृत देखकर फूट- फूटकर रोने लगे। परिजन टैंकर मालिक को पकडऩे के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े है। राजेन्द्र की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। उसके 2 साल का एक बेटा है।
0 टिप्पणियाँ