डूंगरपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एक्शन प्लान वर्ष 2021-22 के अनुसरण में भंवरलाल बुगालिया, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डूंगरपुर के मार्गदर्शन में अमित सहलोत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डूंगरपुर द्वारा शनिवार को सखी, वन स्टॉप सेन्टर डूंगरपुर का रालसा, जयपुर के तय मापदण्डों के आधार पर आकस्मिक निरीक्षण किया। सचिव द्वारा किसी भी प्रकार से प्रताडि़त महिलाओं हेतु रात्रि विश्राम, स्नानघर में पर्याप्त जल आपुर्ति एवं स्वच्छता की जांच की गई। जांच में सखी वन स्टॉप सेन्टर में पेयजल की उचित व्यवस्था सहित, स्नान आदि दैनिक कार्यों हेतु जल-आपूर्ति की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया गया परिसर अनुकुल एवं स्वच्छ पाया गया।
वन स्टॉप सेन्टर के संचालक से सेन्टर के बारे में जानकारी ली गई। केन्द्र संचालक ने बताया कि किसी भी जाति, वर्ग, धर्म, क्षेत्र, यौन प्रताडऩा या वैवाहिक स्थिति से प्रभावित 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों सहित सभी महिलाओं के लिए केन्द्र पर आपातकालीन प्रतिक्रिया और बचाव सेवाएं, चिकित्सा सहायता, प्राथमिकी दर्ज करने में महिलाओं को सहायता, मनोवैज्ञानिक-सामाजिक समर्थन और परामर्श, कानूनी सहायता और परामर्श एवं शरण उपलब्ध कराई जाती है।
0 टिप्पणियाँ