मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर

- खण्ड़ आसपुर के अधीन शिविर अगले सप्ताह

डूंगरपुर। मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर खण्ड आसपुर के अधिन अगले सप्ताह 7 फरवरी को ग्राम पंचायत गणेशपुर, 9 फरवरी को ग्राम पंचायत मसाणा तथा 11 फरवरी को ग्राम पंचायत साबला में आयोजित किये जायेंगे। 

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी खण्ड़ आसपुर डॉ. योगेश उपाध्याय ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा नेत्र रोग, शिशु रोग दंत रोग, स्त्री रोग एवं प्रसुति रोग व फिजिशियन द्वारा चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जायेगी। केम्प में दिव्यांग प्रमाण पत्र, कोविड़ टीकाकरण, कोविड़ सेम्पलिंग एवं चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजन के पंजीयन संबंधित कार्यवाही भी की जायेगी। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ