प्रोस्टेट कैंसर पर वेबिनार सम्पन्न

 डूंगरपुर। वल्र्ड केंसर डे पर वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान एवं एक्शन कैंसर हॉस्पीटल नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आइस्कोन से संबद्ध सभी संगठनों हेतु प्रोस्टेट कैंसर अवेयरनेस पर वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. मनीष पांडे, वरिष्ठ परामर्शदाता रेडियेशन ऑनकोलॉजी द्वारा प्रोस्टेड केंसर के कारण, सावधानियां एवं उपचार आदि पर चर्चा की। 

उन्होंने बताया कि आजकल बड़े शहरों में प्रोस्टेट कैंसर बहुत तेजी से फैल रहा है। लोगो की लाइफ  स्टाइल और डाइट इसका प्रमुख कारण है। वर्तमान में डायग्नोसिस की सुविधाएं भी बहुत अच्छी होने से बीमारी का पता तुरंत लग जाता है। यह बीमारी 65 से 74 वर्ष के पुरुषों में अधिक पाई जाती है यदि प्रारंभ में ही जांच करा कर इलाज करवा लिया जाए तो पूरी तरह ठीक हुआ जा सकता है। इसके लिए रोबोटिक सर्जरी, रेडियोथैरेपी, कीमोथेरेपी आदि के माध्यम से इलाज संभव है। बैठक का संचालन महासचिव मदन खटोड़ भीलवाड़ा ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. एसएन हर्ष बीकानेर, सुरेश अग्रवाल, आर के मिश्रा, लक्ष्मीपत राज मेहता, डॉ. सुषमा सिंघवी, दिलखुश सेठ, डॉ. बसंती हर्ष आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भंवर सेठ ने सभी का स्वागत किया एव धन्यवाद ज्ञापित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ