बसंत पंचमी पर विद्यारंभ संस्कार यज्ञ की आहुतियों व मंत्रोचार के साथ संपन्न


डूंगरपुर। विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय भीलूड़ा में बसंत पंचमी उत्सव एवं विद्यारंभ संस्कार यज्ञ की आहुतियों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। चिराग मेहता के आचार्यत्व में संपन्न हुए यज्ञ के मुख्य यजमान रमण लाल पंचालए गीता देवी पंचाल, रमेश भाटिया, शैलेश दर्जी, मंजू यादव मुख्य यजमान रहे। यज्ञ में विद्यालय के आचार्य दीदी श्रीमती सीमा जोशी, श्रीमती करुणा जोशी, श्रीमती लता भट्ट, श्रीमती संध्या पंड्या, श्रीमती मोनिका सुथार, शिव शंकर बलाई, दीक्षांत सुथार, श्रीमती कल्पना व्यास के साथ-साथ विद्यालय के भैया बहनों ने अपनी आहुतियां देते हुए राष्ट्र के कल्याण हेतु कामना की। विद्यारंभ संस्कार में 40 नव प्रवेशी भैया बहनों का विद्यारंभ संस्कार पोथी पूजन करवाते हुए एवं स्लेट पर ओम अंकित करवाते हुए किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश व्यास ने अतिथियों का परिचय करवाते हुए कहां कि विद्यारंभ संस्कार के लिए बसंत पंचमी का दिन सर्वश्रेष्ठ होता है। प्राचीन काल में विद्यारंभ संस्कार गुरुकुल में किसी दिन करवाया जाता था इसका परिणाम श्रेष्ठ व्यक्तित्व और कृतित्व वाले महामानव का निर्माण होता था। उन्होंने जनजाति शिक्षा के लिए विद्या भारती द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सेवा की आड़ में हिंदुओं को धर्मान्तरित करवाने का षड्यंत्र चल रहा है उसे रोकने के लिए गरीबों की शिक्षा व्यवस्था हेतु सरस्वती समर्पण करवाया जाता है और इससे धर्मांतरण पर रोक भी लगी है। कार्यक्रम के पश्चात भारत माता की आरती का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सीमा जोशी ने किया आभार लता भट्ट ने ज्ञापित किया। 

इसी तरह विद्यानिकेतन बालिका माध्यमिक विद्यालय, इंजीनियर की गली में बसंत पंचमी पर यज्ञ एवं विद्यारम्भ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या दिव्या जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि रतनदेवी डामोर तथा प्रबंध समिति सदस्य जिला मंत्री कृष्णकान्त उपाध्यायए नगर सचिव ओमप्रकाश चौबीसा, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश पुरोहित आदि द्वारा मॉं सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदुपरांत आगंतुक अतिथियों परिचय नवनीत श्रीमाली एवं स्वागत सचिन शर्मा द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में यजमान प्रवीण सेवक, धर्मेन्द्र सोमपुरा व प्रकाश कटारा रहे। इस अवसर पर शिशु वाटिका प्रभारी मनीषा रावल व जयकीर्ति चौबीसा के नेतृत्व में पोथी पूजन व पाटी पूजन करा नवीन प्रवेश किये गये। उक्त कार्यक्रम विद्यालय के समस्त आचार्यगण देवेन्द्रसिंह चौहान, अभिषेक पंड्या, उर्मिला रावल, पद्मा पंड्या, घनश्याम भंडारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उषा रावल द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ