खोडिय़ाल माता मंदिर का तृतीय पाटोत्सव संपन्न


डंूगरपुर। शहर के दर्जीवाड़ा स्थित खोडियाल माता मंदिर का शनिवार को बसंत पंचमी को तृतीय पाटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। 

समिति के सचिव ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त में आचार्य महेंद्र कुमार पंड्या द्वारा विधि विधान से पूजन कर ध्वजा परिवर्तन की गई। इसका लाभ रमेश वरयानी परिवार द्वारा प्राप्त किया गया। इसके पश्चात महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर मंदिर समिति के महेंद्र दोशी, नंदलाल सोनी, विनोद दोशी, पवन दोशी, मुकेश पंचाल, रजनीकांत पंचाल, सुरेश सोनी, दीपक सोनी, नीलेश सोनी सहित धार्मिक महानुभावों ने भाग लिया।


फोटो केप्शन 

खोडिय़ाल माता की श्रृंगारित प्रतिमा तथा पाटोत्सव के तहत ध्वज परिवर्तन करते श्रद्धालु। 

------------------------------------------------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ