रक्तदान कर बचाई महिला की जान


सोशल मिडिया पर महिला को रक्त की आवश्यक सूचना पर आसपुर के एक पत्रकार ने तैयार किए दो साथी


डूंगरपुर। सहयोग ही मानवता का प्रतीक है इस पंक्ति को आसपुर पत्रकार संघ के एक पत्रकार व उनके दो साथियो ने साबित करके बताया। 

जानकारी अनुसार नयागांव- सागवाड़ा उपखण्ड़ निवासी कपिल सुथार की बहन की सास जो उदयपुर गीतांजलि हॉस्पीटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। सोशल मीडिया पर मैसेज चले कि आपरेशन हेतु इस महिला को 3 युनिट रक्त की आवश्यकता है। जिस पर आसपुर पत्रकार संघ के एक पत्रकार प्रवीण कुमार कोठारी ने बताया कि मैंने किसी ग्रुप के माध्यम से इस सूचना को देखा व नाकोड़ा के मेरे मित्र रवि सेमलावत को इस बात की जानकारी दी। सेमलावत आसपुर के निवासी है, परन्तु उदयपुर में ही निवासरत है, जो मेरी सूचना पर अपने सभी कार्यों को छोडक़र अपने दूसरे साथी को साथ लेकर रक्तदान करने गीतांजलि हॉस्पीटल उदयपुर पहुंचे व दोनों ने रक्तदान किया, जिससे कपिल सुथार की बहन की सास का ऑपरेशन सफलतम हो गया व अब वो खतरे से बाहर है।



भर्ती महिला के लिए रक्त देते युवा।

-----------------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ