भाजपा मण्ड़ल अध्यक्षों की घोषणा

डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनीया की अनुशंषा पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु पण्ड्या ने तीन मण्ड़ल अध्यक्षों की घोषणा की। जिला मीडिया प्रभारी किरणेश्वर चौबीसा ने बताया कि सागवाड़ा ग्रामीण मण्डल राज रेबारी, गोरेश्वर मण्ड़ल मोहनलाल भट्ट व ओबरी मण्ड़ल अध्यक्ष नटवरलाल पटेल को मनोनीत किया। साथ ही जिलाध्यक्ष प्रभु पण्ड्या ने मण्डल अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी की शीघ्र ही घोषणा करनें के लिए निर्देशित किया हैं। 

--------------------------------------------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ