मातृ एवं शिशु वार्ड में बेबीकीट वितरण


डूंगरपुर। महावीर इंटरनेशनल वीरा प्रियदर्शना डूंगरपुर द्वारा मातृ एवं शिशु वार्ड में हिनल जतिन दोशी एवं निवान मिहिर कोठारी न्यूजीलैंड के जन्म दिन के उपलक्ष्य में 100 बेबी किट  दिए गए। 15 दिन में लगातार तीसरी बार बेबीकीट दिए जा चुके है। 

अध्यक्ष वीरा कल्पना दोशी ने बताया कि मातृ एवं शिशु वार्ड में बेबिकीट की आवश्यकता है। एक बेबी किट 45 रु में पड़ता है। संस्था की वीराओं द्वारा इस प्रोजेक्ट में पूरा योगदान मिल रहा है। साथ ही दादा करनानी ने भी बेबीकीट के लिए हमे योगदान दिया है। कार्यक्रम में अध्यक्ष वीरा कल्पना दोशी, हेमा गुप्ता, रेखा गोठी, नीलम दोशी, एरिचा दोशी, हिनल दोशी, थियेटर इंचार्ज राकेश शर्मा, सिस्टर सीमा आदि उपस्थित रहे। यह संस्था का मासिक कार्यक्रम है जिसमें नवजात शिशुओं को हाइजेनिक बेबीकीट और पोषाहार वितरण किया जाता है। ये सब सेवाएं नि:शुल्क है।


फोटो केप्शन 

बच्चों के लिए बेबीकीट वितरित करती वीराएं। 

----------------------------------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ