सीमलवाड़ा। परमगुरू करूणासागर महाराज का 250 वा प्रागट्य महोत्सव मनाया गया। मांडली गाँव में बुधवार को परमगुरू करूणासागर महाराज का 250वा प्रागट्य महोत्सव मनाया गया। प्रागट्य महोत्सव की शुरुआत प्रात: कालीन मंगल आरती के साथ हुई। साथ ही मंदिर के पुजारी पन्नालाल पटेल ने उपासना कार्यक्रम के बाद सैकड़ो ग्रामीण ने परमगुरू के पालकी यात्रा व शोभायात्रा निकाली। उसके बाद क्रार्यक्रम के अंत मे महा आरती रमण पुत्र कुबेर पटेल ने उतारी व महा प्रसाद के दाता मुला भाई के परिवार के द्वारा हुआ। रात्रि के समय उपासना, कथा सत्संग व आतिशबाज़ी के साथ क्रार्यक्रम हुआ। दिनभर गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।
करुणा सागर प्राकट्य महोत्सव में शोभायात्रा निकालते हुए श्रद्धालु। गुणवंत कलाल
--------------
0 टिप्पणियाँ