लकड़ी तस्करी के खिलाफ डीएसटी ने की कार्रवाई


राजस्थान-गुजरात के पुनावाडा बोर्डर पर पकड़ा लकडियो से भरा ट्रक

सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले की पुलिस की स्पेशल ने लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लकडियो से भरा एक ट्रक पकड़ा है। पुलिस की स्पेशल टीम ने ये कार्रवाई अलसुबह धम्बोला थाना क्षेत्र में राजस्थान-गुजरात के पुनावाडा बोर्डर पर की है। वही मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने चालक व खलासी को हिरासत में और एक नाबालिग को डिटेन किया है।

डूंगरपुर जिले की पुलिस की स्पेशल टीम के प्रभारी दिलीप दान एवं धंबोला सीआई भैयालाल आंजना ने बताया की जिला पुलिस अधिक्षक सुधीर जोशी की ओर से जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार अलुसुबह डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र में डूंगर सारण से राजस्थान-गुजरात के पुनावाडा बोर्डर होकर गुजरात में लकडियो की तस्करी की सुचना मिली थी। जिस पर पुलिस की स्पेशल टीम के हैड कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल महावीर, मुकेश, राजगोपाल, यशपाल सिंह व पंकज पुनावाडा बोर्डर पहुंचे और पुलिस की स्पेशल टीम ने नाकेबंदी शुरू की। इस दौरान डूंगरसारण की तरफ से आ रहे एक ट्रक को पुलिस की स्पेशल टीम ने रुकवाया और ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान ट्रक में कंजड़ी के हरे पेड़ो की कटाई कर भरे होना पाया। जिस पर पुलिस की स्पेशल टीम ने चालक से लकडियो के परिवहन सम्बन्धि दस्तावेज मांगे गए तो चालक के खिलाफ परिवहन सम्बन्धी कोई दस्तावेज नहीं थे। जिस पर पुलिस की स्पेशल टीम ने लडकियों से भरे ट्रक को जब्त किया और चालक जीवराज पिता काउडा डामोर निवासी गरियाता, खलासी सावन पिता दौलतराम छगण निवासी गड़ा मेड़तिया को हिरासत में लिया है वही एक नाबालिग को भी डिटेन किया है। वही इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने ट्रक व तीनो लोगो को धम्बोला थाना पुलिस के सुपुर्द किया। वही धम्बोला थाना पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी है । वन विभाग की ओर से आगे नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।


डीएसटी टीम द्वारा जब्त लकडिय़ों से भरा ट्रक। 

----------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ