महिपाल सिंह राठौड़ पीठ सलारेश्वर्र संयोजक मनोनीत

 


सहकारिता प्रकोष्ठ के 5 मंडल कार्यकारिणी का विस्तार

सीमलवाड़ा। जिला सहकारिता प्रकोष्ठ  भाजपा ने 5 मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिला संयोजक रमेश चंद्र पंड्या ने बताया कि प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा एवं जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या की अनुशंसा पर मंडल पीठ सलारेश्वर में संयोजक महिपाल सिंह राठौड़, सह संयोजक जवान सिंह वाघेला, रमण लाल लबाना व सदस्य कारी लाल डामोर, रूमाल सिंह डामोर, भागीरथ बंजारा, मोहन लाल लबाना, गोवर्धन लाल पाटीदार को मनोनित किया है। वहीं उत्तर मंडल सागवाड़ा में संयोजक सदाशिव भट्ट, सह संयोजक प्रेमजी पाटीदार, निर्मला पंड्या, सदस्य शंकर रेबारी, प्रकाश चंद्र त्रिवेदी, प्रताप पाटीदार, दिलीप भाटिया, विद्या गमोठ, लक्ष्मण डेंडोर को मनोनित किया। कुंआ मंडल में संयोजक मोती सिंह चुंडावत, सह संयोजक ईश्वर लाल डेंडोर, मगन लाल पारगी, सदस्य गोविंद रोत, मणिदेवी यादव, जितेंद्र कुमार सोलंकी, मोहनलाल मईडा व हरिश कलाल को मनोनित किया। उसी प्रकार पूंजपुर मंडल में संयोजक अमर सिंह चौहान, सह संयोजक देवीसिंह चौहान, हिरण्यप्रकाश पंड्या, पुष्पा देवी डामोर, सज्जन सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह राणावत, मानजी पाटीदार, भगवती लाल सुथार एवं अरविंद मकवाना को मनोनीत किया। भाजपा बेणेश्वर मंडल में संयोजक महेंद्र उपाध्याय, सहसंयोजक दिनेश पाटीदार, डाया लाल पाटीदार, सदस्य मंजुला देवी जोशी, मोगजी पाटीदार, गंगाधर जोशी, हीरा लाल तेली एवं भवानी बनोरा को मनोनीत किया।


फोटो : ०३

महिपाल सिंह राठौड़


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ