उदयपुर। अन्जुमन तरक्क़़ी, उर्दू (हिन्द), की उदयपुर ब्रांच के 16 ओ.टी.सी. स्कीम कार्यालय सभागर में, उर्दू भाषा के महान साहित्यकार, शायर, आलोचक व मज़मून निगार आलमी उर्दू ट्रस्ट दंहली के चेयर मैन ए. रहमान के सम्मान में एक मुशायरे का आयोजन हुआ। इसमें डा. गिरिजा व्यास, आबिद अदीब, डा. प्रम भण्डारी, डा. सरवत ख़ान, इक़बाल सागर, मुश्ताक चंचल, इस्हाक फुर्कत, इक़बाल हुसैन इक़बाल और आफरीन शब्बर ने अपने स्वरचित एवं चयनित कलाम सुनाकर कर मुख्य अतिथि ए. रहमान को मन्त्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. गिरीजा व्यास ने एवं निज़ामत मुश्ताक चंचल ने की। डा. सरवन ने बताया कि ए. रहमान के मज़मून राष्ट्रीय सहारा दैनिक दिल्ली व इन्क़लाब दैनिक दिल्ली के उर्दू अख़बारों में प्रकाशित होते रहते हैं। ये कई पुस्तकों के लेखक हैं। मन्टो व सर सैयद पर 25 वॉल्यूम के लेखक व प्रकाशक हैं। वे अपनी किताबें विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में नि:शुल्क वितरित करते हैं।
मुशायरे में ए. रहमान की दो पुस्तकों ‘मन्टों अन्दर, बाहर और दरमियान’ व कोरोना कालीन का पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरीजा व्यास द्वार मुशायरे में विमोचन किया गया।
कैप्शन :
मुशायरे में ए. रहमान की पुस्तक का विमोचन करते।
0 टिप्पणियाँ