निर्माण मजदूर एकता यूनियन का सम्मेलन 20 फरवरी को

 उदयपुर। निर्माण मजदूर एकता यूनियन (सीटू से संबंधित) का पांचवा सम्मेलन 20 फरवरी को सुबह 11 बजे माछला मगरा स्थित शिराली भवन में होगा।

यह जानकारी देते हुए यूनियन के सचिव जावेद खान ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन राजस्थान निर्माण मजदूर यूनियन के राज्य महामंत्री हरेंद्र सिंह करेंगे और सम्मेलन के मुख्य वक्ता ष्2द्घद्ब के राष्ट्रीय सचिव बृज सुंदर जांगिड़ होंगे। सम्मेलन का समापन सीटू जिला ध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी करेंगे।

जावेद खान ने बताया कि सम्मेलन में 60 निर्माण मजदूर भाग लेंगे। खान ने बताया कि सम्मेलन में निर्माण मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ निर्माण मजदूरों के लिए सामाजिक कल्याण की जारी योजना के प्रभावी तरह से लागू नहीं होने पर चर्चा कर आंदोलन के निर्णय लिए जाएंगे। सम्मेलन में यूनियन द्वारा की गई गतिविधियों की रिपोर्ट रखने के साथ यूनियन द्वारा निर्माण मजदूरों के हितों के लिए किए काम और उनकी बकाया मजदूर दिलाने, उनका शोषण रोकने के प्रयासों की भी चर्चा की जाएगी।

जावेद खान ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए गुरुवार को यूनियन के अध्यक्ष मुनव्वर खान के अध्यक्षता में शिराली भवन में तैयारी बैठक रखी गई। बैठक में सीटू जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी, पार्षद राजेंद्र वसीटा, पवन बेनीवाल, अनिल पनोर आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ