चैयरमेन अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम डॉ शंकर यादव की प्रेसवार्ता

 टीएसपी क्षेत्र में एससी का 16 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता


डूंगरपुर।
चैयरमेन अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम डॉ शंकर यादव ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि 21 फरवरी को जयपुर में पदभार ग्रहण के बाद राजस्थान के सभी जिलों का भ्रमण करूंगा करूँगा और अनुजा निगम की विभिन्न 125 योजनाओं के माध्यम से गांव-ढाणी के अंतिम छोर तक बैठे हर एक जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना प्राथमिकता रहेगी। 

डॉ शंकर यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पिछले 42 वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया और कांग्रेस पार्टी ने एससी प्रदेश अध्यक्ष, पीसीसी महासचिव, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न राज्यो में प्रभारी के रूप में जो कार्य सोपा वो पूरी लगन के साथ किया और वर्तमान में अनुजा निगम का राजस्थान अध्यक्ष बनाया गया इसके लिए काग्रेस हाईकमान का आभार।

यादव ने कहा कि टीएसपी क्षेत्र में एससी का 16 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने की मांग हम पिछले लंबे समय से करते आ रहे है और अब भी इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वार्ता करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता महेश के गर्ग, जिला कांग्रेस कारीलाल मीणा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुखदेव यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिलाष बागडिय़ा, नारायण रोत, एडवोकेट यश यादव आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ