वैश्विक महामारी के बाद भी सातवे बोर्ड ने किये ऐतिहासिक कार्य : ताराचंद जैन

सुशासन का एक वर्ष, सभापति ने दी शहरवासियों को करोड़ो रूपये के विकास कार्यो की सौगात  

शहर की 25 प्रतिभाओ का हुआ सम्मान, पॉलीथिन मुक्ति हेतु कपड़ो की थेलियो का हुआ विमोचन

प्रधानमंत्री जन आवास योजना के तहत 34 परिवारों को मिले 20 लाख 40 हजार रूपये


डूंगरपुर।
नगरपरिषद के वर्तमान बोर्ड के एक वर्ष पूर्ण होने पर शहर के ऑडिटॉरियम में सभापति अमृत कलासुआ ने शहर को करोडो रूपये के विकास कार्यो की सौगात दी वही शहर की 25 प्रतिभाओ को डूंगरपुर गौरव से सम्मानित किया। मंगलवार को सुशासन का एक वर्ष कार्यक्रम की शुरुवात माँ वीणा पाणी और गणपति जी के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ शुरुआत हुई। शहर की बेटी और ब्रांड एम्बेसडर नियति सोमपुरा ने गणपति वंदना पर सुन्दर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का समा बाँधा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता ताराचंद जैन रहे वही डूंगरपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा आपदा राहत एवं सहयोग विभाग राजस्थान के प्रदेश सयोजक जिनेन्द्र शास्त्री, मेडिकल कॉलज के प्राचार्य श्रीकांत असावा और नगरपरिषद के पूर्व अध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल रहे। मंच पर सभापति अमृत कलासुआ, आयुक्त नरपत सिंह राजपुरोहित, उपसभापति सुदर्शन जैन और परिषद के सहायक अभियंता विकास लेघा मौजूद रहे। सभापति अमृत कलासुआ ने सभी अथितियो का उपडणा और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। 

कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहर को मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत 4 करोड़ 86 लाख के सडक़ कार्यो का शुभारम्भ, बर्ड सेंचुरी पर 15 लाख की लागत से बन रहे स्वागत द्वार, परिषद के एक ही स्थान पर समस्त कार्य के निष्पादन हेतु एकल खिडक़ी, नाना भाई पार्क से बादल महल तक जीप लाइन साईक्लिंग, पॉलीथिन मुक्त हेतु कपड़ो की थेलियो का विमोचन, बर्ड सेंच्युरी पर स्वागत द्वार और शहर के समस्त मकानों के नंबर प्लेट कार्य का शुभारम्भ की सौगात दी। स्वागत उध्बोधन में उपसभापति सुदर्शन ने शब्द सुमन से अतिथियों का स्वागत किया वही शहर को करोडो रूपये की सौगात देने वाले नगर परिषद के सभापति अमृत कलासुआ ने कहा कि साथियों जीवन में असली उड़ान अभी बाकी है, हमारे इरादों का इम्तिहान अभी बाकी है, अभी तो नापी है बस मु_ी भर जमीन, अभी तो सारा आसमान बाकी है। उन्होंने कहा कि हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं रहेगा शहर के सर्वागीण विकास को लेकर लेकर वर्तमान बोर्ड कटिबद्ध है आने वाले दिनों में शहर को बोर्ड द्वारा कई सौगात शहरवासियों को और दी जायेगी और शहर के नाम को देश के मानचित्र पर स्थापित किया जायेगा। उन्होंने वीर शहीद काली बाई,नाना भाई खांट, भोगीलाल पंड्या, गोविन्द गुरु, राज परिवार, देश के प्रथम जनरल नाथू सिंह सहित कई विभूतियों को नमन किया और कहा कि प्राकर्तिक सौन्दर्य से भरपूत ऐतिहासिक डूंगरपुर की मिट्टी की सुगंधता ही निराली है जिसका व्यक्ति देश विदेश में कई भी जाए यहाँ की मिट्टी की छाप छोड़ देता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को भी धन्यवाद अर्पित किया और कहा कि संघठन की बदौलत ही मुझे आज शहर की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्ववास की तर्ज पर शहर में विकास किये जायेगे और शहर के नागरिको के सपनो को साकार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निश्चित ही वैश्विक महामारी के कारण शहर के विकास का क्रम मध्यम हुआ है पर शत प्रतिशत वेक्सिनेशन के बाद हम शहर के विकास का बूस्टर डोज लगाएंगे और शहर के एक एक वार्ड में विकास कार्यो को गति देंगे। उन्होंने नगरपरिषद के अधिकारी और कर्मचारियों की कार्य कुशलता की प्रशंसा की और कहा कि मेरे कार्यकाल की टीम मुझे शानदार मिली है हम सभी मिलकर शहर की स्वच्छता और विकास से हमारे शहर में कीर्तिमान बनायेगे। उन्होंने सीवरेज प्लांट और शहरी पेयजल योजना को लेकर भी बजट आवंटित होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा वही तीन दशक से लंबित मास्टर प्लान जिसका अनुमोदन अब हो गया है अब शहर के विकास के साथ शहरवासियों की मुलभुत सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जल्द ही 112 लोगो को जल्द ही आवास का मालिकाना हक देने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण अब शुरू हो चूका है और एक बार शहर का मान बढ़ाने हेतु सभी शहरवासी परिषद का सहयोग करे। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या ने कहा कि निश्चित भाजपा के सभापति अमृत कलासुआ के नेतृत्व वाले सातवें बोर्ड ने एक वर्ष में शहर को स्वच्छता और विकास में कोई कमी नहीं रखी है और आने वाले सालो में ये बोर्ड शहर को कायो और विकास की सौगात देगा उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है और पार्टी का सिद्धांत सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर शहर में कार्य किये जायेगे, वहीं भाजपा आपदा राहत एवं सहयोग विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक जिनेन्द्र शास्त्री ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और भाजपा का अमृत कलासुआ के नेतृत्व वाला सातवा बोर्ड भी अनुशाषित होकर शहर के विकास का कीर्तिमान बनाएगा। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताराचंद जैन ने कहा कि निश्चित ही भाजपा के सातवे बोर्ड का एक वर्ष में शहर को कई सौगात सभापति ने शहरवासियों को दी है। उन्होनें कहा आने वाले वर्षो में शहरवासियों को इनके नेतृत्व में कई सौगात मिलेगी। कार्यक्रम में पॉलीथिन मुक्त शहर हेतु शहरी ब्रांड एम्बेसडर के सहयोग से बनायीं गयी कपड़ो की थेलियो का भी विमोचन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री जन आवास योजना के तहत शहर के 34 परिवारों को प्रथम कि़स्त के रूप में 60-60 हजार रूपये के चेक भी वितरित किये। कार्यक्रम में शहर की 25 प्रतिभाओ को शाल एवं प्रतिक चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया वही शहर की सभी शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त नरपतसिंह राजपुरोहित ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद अर्पित किया और आने वाले दिनों में शहर को सभापति के नेतृत्व में कई सौगात दी जायगी। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में समस्त शहरवासियों के सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन पार्षद भूपेश शर्मा और ब्रिजेश सोमपुरा ने किया। कार्यक्रम में समस्त पार्षद, ब्रांड एम्बेसडर, शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीनाथ कॉलेज और कराटे क्लास के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।


कैप्शन : 

पॉलीथिन मुक्ति हेतु कपड़ो की थैलियों का विमोचन सभापति एवं शहर की प्रतिभाएं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ