जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने सीमलवाडा क्षेत्र का किया दौरा


मनरेगा कार्य, उपखंड कार्यालय, सीमलवाडा सीएचसी, पशु चिकित्सालय पीठ का किया निरीक्षण

पीठ आवासीय स्कूल में बालिकाओं की ली क्लास, एक्सपायरी डेट देखकर खाद्य सामग्री खरीदने के निर्देश


डूंगरपुर।
जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने मंगलवार को उपखंड क्षेत्र सीमलवाडा का दौरा कर विभिन्न कार्यालयों एवं मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने सीमलवाडा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में मनरेगा कार्य, सीमलवाडा एसडीएम ऑफिस, सीमलवाडा सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली पीठ कस्तूरबा बालिका आवासीय स्कूल में बालिकाओं की क्लास लेते हुए छात्राओ का मार्ग दर्शन किया।

निरीक्षण डोरी के दौरान जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने सबसे पहले ग्राम पंचायत उटिया व वेंजा में  महात्मा गांधी नरेगा कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा कार्यस्थल पर मस्टरोल का सही संधारण करने, समय पर हाजिरी करने, समूह में कार्य करवाने व कार्यों में गुणवत्ता युक्त सामग्री उपयोग करने के निर्देश दिए है।  इसके बाद जिला कलक्टर सीमलवाडा एसडीएम ऑफिस पहुंची जहां पर उन्होंने कार्यालय के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और दस्तावेज संधारण, संचालित योजनाओं एवं राजस्व कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने उपखंड अधिकारी को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए है। साथ ही बैठक लेते हुए राजस्व से जुड़े कार्यो व क्षेत्र में चल रहे कार्यो की प्रगति का फीडबेक लिया। इसके पश्चात जिला कलक्टर चौधरी सीमलवाडा सीएचसी पहुंची जहां पर उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली द्य उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से उपलब्ध दवाइयों की भी जानकारी ली तथा जो दवाइयां  नहीं है, उन्हें मंगवाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही चिरंजीवी योजना के लिए लगाए जा रहे शिविरों का संबंधित क्षेत्र में सात दिन पूर्व विकास अधिकारी के साथ समन्वय करते हुए व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया, जिससे लोगो को शिविरों का पूर्ण लाभ मिल सकें। इस दौरान सीएचसी परिसर में साफ-सफाई मिलने पर उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन की सराहना भी की।

पीठ कस्तुरबा बालिका आवसीय विद्यालय में ली छात्राओं की क्लास

सीमलवाडा क्षेत्र के दौरे के दौरान कलक्टर शुभम चौधरी पीठ कस्बे में भी पहुंची जहां पर उन्होंने कस्तुरबा बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा सातवीं व आठवीं की बालिकाओं को स्वयं अध्ययन करवाया तथा उन बच्चों से अंग्रेजी में प्रश्न भी पूछे। इस पर बालिकाओं ने भी अंग्रेजी में ही उत्तर दिए, जिस पर जिला कलक्टर ने उनकी सराहना की और प्रोत्साहित किया। उन्होंने आवासीय विद्यालय में बालिकाओं के रहने, कक्षा कक्षा, रसोई, शौचालय आदि का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई एवं खाद्य सामग्री मिलने वाले भोजन व अल्पाहार आदि सभी की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री पर एक्सपायरी डेट नजदीक होने को देखकर जिला कलक्टर ने नाराजगी जताई और खाद्य सामग्री खरीदते समय एक्सपायरी डेट का विशेष ध्यान रखते हुए खरीददारी के निर्देश दिये है। साथ ही इस प्रकार की अनिमियतता पुन: मिलने पर नोटिस दिए जाने की चेतावनी भी दी। 

बीमार बछड़े की ली जानकारी

इसके पश्चात पशु चिकित्सालय पीठ में पहुंचने पर उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से क्षेत्र में पशुओं की संख्या, चिकित्सालय से मिलने वाले उपचार, उपलब्ध दवाइयां, राज्य सरकार की पशु कल्याण संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन आदि के बारें में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने उस वक्त चिकित्सालय में चिकित्सा के लिए आये बछड़े को दिखा तथा चिकित्सक से पूछा कि इसे क्या बीमारी है, साथ ही इसे क्या दवाई दी जा रही है, इसके बारे में पूरी जानकारी ली और समय पर सही उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सक से सरकार के द्वारा पशुओं और पशुपालकों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अधिकाधिक पशुओं और पशुपालकों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी, सीमलवाड़ा, तहसीलदार, तहसीलदार सीमलवाड़ा, तहसीलदार झौंथरी विकास अधिकारी, सीमलवाड़ा, विकास अधिकारी झौंथरी, एवं समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।


कैप्शन : 

सीमलवाडा में मनरेगा कार्य का निरीक्षण करती कलक्टर शुभम चौधरी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ