उदयपुर। पटेल सर्कल से किशन पोल चौराहे तक जीर्ण शीर्ण खस्ताहाल रोड के शीघ्र निर्माण के कलेक्टर ताराचन्द मीणा के निर्णय का क्षेत्रिय विकास समिति ने स्वागत किया है। विकास समिति के सचिव रिछपाल सिंह राठौड व अध्यक्ष अयूबखान ने जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा का मेवाड़ी पगड़ी, ओपरणा पहनाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मान किया।
समिति अध्यक्ष अयूबखान ने इस रोड़ की धार्मिक व पर्यटन के रुप में महत्वता बताई। यह रोड़ जगदीश मंदिर, सिटी पेलेस, गुलाबबाग व दुधतलाई, रोपवे जाने आने का मुख्य मार्ग है। पर्यटक अधिकांश इसी रोड के माध्यम से नगर मे प्रवेश करते है। इस अवसर पर विकास समिति के सदस्य कमालखान, गोपालसिंह, अनिल आदि मौजूद थे।
कैप्शन :
कलक्टर मीणा का सम्मान करते हुए।
0 टिप्पणियाँ