डूंगरपुर। नेहरू युवा केंद्र डूंगरपुर द्वारा स्वास्थ्य में युवाओं के सकारात्मक जीवन शैली और फिट इंडिया और योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक हर्षित ननोमा ने बताया कि भारत सरकार की और से फिट इंडिया, योगा अभियान एक युवा नेतृत्व वाला आंदोलन है जो देश को स्वास्थ्य और कल्याण के रास्ते पर ले जा सकता है। यह एक स्वस्थ भारत की दिशा में काम करने का एक अनूठा और रोमांचक अवसर प्रदान करता है। आंदोलन के भागीदार के रूप में सभी आयु वर्ग के युवाओ, ग्रामीणों को स्वयं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए और साथ ही साथ सभी भारतीयों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वास्तिक कोचिंग संस्थान के निदेशक योगेश जैन, मुख्य अतिथि डॉक्टर चिराग जैन, योग प्रशिक्षक हरिओम शर्मा, शारीरिक शिक्षक सीमा रोत रहे।
योग प्रशिक्षक हरिओम शर्मा ने कार्यक्रम की शुरूआत में आजादी के 75वे अमृत महोत्सव मे भारत सरकार के 75 करोड़ सूर्यनमस्कार के संकल्प के तहत युवाओ को मंत्रोच्चार के साथ सूर्य नमस्कार करवाया। योगेश जैन ने बताया कि युवा कल का नहीं आज का नागरिक है। उन्होनें युवाओ को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक ऊर्जा से तैयारी हेतु प्रेरित किया। डॉक्टर चिराग जैन ने बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव हेतु अच्छे स्वास्थ्य बनाये रखने मे खुद को तैयार रहना आवश्यक है। साथ ही उन्होनें बेहतर स्वास्थ हेतु मार्गदर्शन दिया। शारीरिक शिक्षक सीमा रोत ने व्यायाम, खेल कूद से स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिए नियमित खेल कूद और शारीरिक व्यायाम किस प्रकार जरूरी है। इस पर युवाओ प्रेरित किया। इस मौके पर राजेंद्र खराडी, मनोज कटारा, मनोज मनात व अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।
कैप्शन :
योग करते युवा।
--------------------------
0 टिप्पणियाँ