कैन्सर रोग के प्रति आम लोगों में जन चेतना के लिए मेराथन (ऑन्कोथॉन) का आयोजन

 


जिला कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना 

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल विश्व विद्यालय से सम्बंध तिरूपति कॉलेज ऑफ  नर्सिग की ओर से 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर फतह सागर की पाल पर मेराथन (ऑन्कोथॉन) का आयोजन किया गया। कैन्सर रोग के प्रति आम लोगों में जन चेतना के उद्देश्य के लिए आयोजित मेराथन (ऑन्कोथॉन) को उदयपुर कलेक्टर तारा चन्द्र मीणा, पीएमयू के गु्रप डायरेक्टर अमन अग्रवाल, पेसिफिक मेडिकल विश्व विद्यालय के वाइस चॉसलर डॉ. ए.पी.गुप्ता, पीएमसीएच के प्रिसिंपल डॉ. एम.एम.मंगल, कैन्सर रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज महाजन एवं तिरूपति कॉलेज ऑफ  नर्सिग के डीन डॉ. के.सी.यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ताराचन्द मीणा ने संस्थान द्वारा जन जागरूकता के लिए चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों की सराहना की। इस मौके पर वाइस चांसलर डॉ. ए.पी. गुप्ता ने कैंसर जैसे गंभीर मुद्दे पर निदान हेतु पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बारे में बताया तो वही पीएमसीएच के प्रिसिंपल डॉ. एम.एम. मंगल ने सही समय पर रोग के लक्षणों को जानकर उसी समय उसका निदान करने पर जोर दिया, क्योंकि अधिक समय तक कैंसर से पीडि़त होने पर यह एक महामारी का रूप ले सकती है। 

इस दौरन तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग के डीन प्रोफेसर डॉ. के.सी.यादव ने बताया कि अभी तक कैंसर के मूल कारकों पर अनुसंधान जारी है फिर भी 17 प्रकार के कैंसर को खान-पान, जीवन शैली में परिवर्तन एवं अर्ली डिटेक्शन के माध्यम से रोका जा सकता है, जोकि जनचेतना के माध्यम से ही संभव है।

मैराथन (ओंकोथन) का समापन फतहसागर की पाल पर हुआ जहाँ विजेताओ एवं अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मैराथन में शुभम दवे प्रथम, अनिल कपूर द्वितीय एवं शुभम पटवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान फतेह सागर की पाल पर जगह-जगह पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले राहगीरों को कैंसर से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। 

इसी कडी में तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से कैंसर जैसी भयावह बीमारी से बचने एवं आम जन को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे प्रतापपुरा, भीलों का बेदला सहित आसपास के गांवो में विद्यार्थियों ने डोर टू डोर विजिट के माध्यम से आमजन में कैंसर के कारको, लक्षणों, नवीन तकनीको से होने वाले निदान, बचाव के उपायों एवं सही समय पर रोगनिदान की महत्ता के बारे में जानकारी मुहैया कराने के साथ साथ विभिन्न टीमों एवं जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। जागरूकता रैली पेसिफिक डेंटल कॉलेज के डीन डॉ रवि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

इस मौके पर संस्था के वाइस प्रिंसिपल हरीश कुमावत मेडिकल, सर्जिकल नर्सिंग विभाग के विभागाध्यक्ष संजय नागदा, रवि कांत शर्मा, विवेक चौबीसा, शक्ति सिंह चुंडावत, दीपक वैष्णव, महिमा गोलछा, यशपाल सिंह, धनराज प्रजापत, रजनीश पाठक, उर्मिला गहलोत, सौरभ शर्मा, करुणा शाह आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन चेतना पालीवाल एवं सारिका सैमसन ने किया।

--------------------


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ