डूंगरपुर। 12 मार्च को आयोजित होनें वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के प्रति आमजन को जागरूक करनें एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु आसपुर राजकीय सिनीयर माध्यमिक विद्यालय से रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रधानाचार्य रामसिंह चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
प्रधानाचार्य चौहान ने बताया कि जिला कार्यालय तालुका सेवा समिति के आसपुर सिविल न्यायाधीश एवं न्याय मजिस्ट्रेट शिखा शर्मा के निर्देश पर विविध साक्षरता क्लब विद्यालय में रैली आयोजित की। रैली के माध्यम से बताया गया कि 12 मार्च को न्यायालयों में आपसी सहमति से सभी प्रकार के न्यायालय में लम्बित राजीनामा योग्य फौजदारी मुकदमे, पारिवारिक मामलें, चैक अनादरण व दीवानी, मोटर दुर्घटना दावा एवं राजस्व मामलों में पक्षकार न्यायालय में आवेदन कर या उपस्थित होकर अपने मामले का राजीनामें से निस्तारण कर सकता हैं। साथ ही अपने अधिवक्ता से भी सम्पर्क कर राजीनामा पेश किया जा सकता है व ऑनलाईन माध्यम से सहमति प्रदान कर राजीनामा करवा सकते हैं। रैली में विद्यालयी बालको के साथ मनोहर जोशी, लीलाराम पंड्या, भगवानलाल प्रजापत, केशवलाल चौबीसा, रतन सिंह चौहान शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ