पशु कू्ररता के खिलाफ डीएसटी की बड़ी कार्यवाही

 दो पिकअप सहित चालक डिटेन, आठ भैंसो को करवाया बंधन मुक्त 


डूंगरपुर।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत पूंजपुर- आसपुर मार्ग पर पुलिस द्वारा पशु कू्ररता अधिनियम में कार्यवाही करते हुए दो पिकअप गाडियों से आठ भैंसो को छुडाया गया। 

पुलिस निरीक्षक दिलीप दान के निर्देशन में थाना आसपुर सर्कल के पूंजपुर आसपुर मार्ग पर रोड पर नाकाबंदी कर 2 पिकअप गाडिय़ों को डिटेन कर चालको से पूछताछ की गई। जिस पर चालक कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। शक होनें पर पुलिस ने गाडियो की तलाशी ली तो अन्दर ठंूस ठूंस कर दोनो गाडिय़ों में 8 भैसे निर्दयता पूर्वक भरी हुई थी। जिस पर पुलिस ने वाहन चालक विजेश पुत्र मदन बंजारा निवासी रामा आसपुर एवं रोशन पुत्र बाबू बंजारा निवासी रामा आसपुर को डिटेन किया, जिन्होनें भैंसो को जयपुर ले जाना बताया। दोनों गाडिय़ा व चालको को पुलिस थाना आसपुर लाया गया। भैसों को गाडिय़ों से नीचे उतारा गया व उनके चारे- पानी की व्यवस्था की गई। इस कार्यवाही में डीएसटी टीम के हेडकांस्टेबल नवीन, महावीर, मुकेश, राजगोपाल, यशपालसिंह, चालक पंकज का योगदान रहा। 


कैप्शन : 

पिकअप में ठूंस- ठूंसकर भरी हुई भैंसे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ