डूंगरपुर। ब्लॉक झौथरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेड़ा में चौरासी विधायक राजकुमार रोत के द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक मद से दी गई आधुनिक सेनेटाइजर मशीन का उद्घाटन किया। इस मशीन में कई डिवाइज लगी है, जिससे विद्यालय के समस्त बच्चोंकी लगभग सभी सामान्य जांचे हो जायेगी। यह मशीन सीनियर स्कूलों में लगाई जा रही है।
जैसे की वेट मशीन, टेम्प्रेचर मशीन, ब्लड प्रेशर की जांच, लम्बाई मापन व अन्य कई प्रकार की डिवाइज लगी है। इसके साथ ही विधायक राजकुमार रोत के द्वारा सभी छात्रों के लिये मास्क व हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बनवाये गए है, जिससे कि प्रतिमाह प्रत्येक बच्चे का हेल्थ चेकअप किया जा सके, और समय रहते बच्चों के स्वास्थ्य पर नजऱ रखी जा सके।
इस अवसर पर अध्यक्षता झोथरी प्रधान साहिबा अनिता रोत ने की, साथ ही क्चक्कङ्करू प्रदेश संयोजक पोपट खोखरिया, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद रोत, संस्थाप्रधान व समस्त विद्यालय का स्टाफ और झोथरी पंचायत समिति सदस्य जय रोत, सुराता पंचायत समिति सदस्य ईश्वर रोत, मुकेश ननोमा, राकेश रोत, महिपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेनेटाइजर मशीन का उद्घाटन करते विधायक रोत।
0 टिप्पणियाँ