डूंगरपुर। बीसा नागदा क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत लक्ष्मण ग्राउंड में आयोजित मैच में क्वाटर फाइनल मैच में आदिनाथ क्लब परतापुर व आदिनाथ क्लब आसपुर के बीच खेला गया। आसपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा बल्लेबाज दर्शन जैन के नाबाद शतक 113 रन से व लोकेश जैन के 30 रन के सहयोग से 20 ओवर में 198 बनाए परतापुर के सक्षम व दर्शन जैन ने 2-2 विकेट लिए जवाब में परतापुर टीम के 80 रन पर आल आउट हो गई सुशील जैन व प्रकाश ने 3-3 विकेट आसपुर ने 118 रन से मैच जीत लिया। मेन ऑफ दी मैच दर्शन जैन रहे। दूसरा मैच आदिनाथ क्लब नवाडेरा व आदिनाथ क्लब रामगढ़ के बीच खेला गया आदिनाथ क्लब नवाडेरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाये जिसमें दिशांत ने 72 रन बनाए आदिनाथ क्लब रामगढ़ के गेंदबाज राजेश एल जैन ने 4 विकेट हर्षिल ने 2 विकेट लिए जवाबी पारी में आदिनाथ क्लब रामगढ़ के डॉ. अर्पित ने जैन ने 38 रन पंकज ने 30 विजय के 13 बनाए रामगढ़ की टीम 141 रन बनाकर आउट हो गई 33 रन से नवाडेरा ने मैच जीत लिया मेन ऑफ दी मैच दिशांत जैन रहे। शनिवार को सेमीफाइनल मैच 9 बजे आदिनाथ क्लब आसपुर व नेमीनाथ क्लब डूंगरपुर का व दूसरा मैच आदिनाथ क्लब नवाडेरा व पाश्र्वनाथ क्लब गैंजी के बीच खेला जायेगा। यह जानकारी नागदा समाज के मुकेश नागदा ने दी।
फोटो केप्शन पी.के.02,
बीसा नागदा क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत विजेता टीम को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार देते अतिथि।
0 टिप्पणियाँ