जेठोला मेला दूसरे दिन परवान पर रहा

 


सीमलवाड़ा। माघ पूर्णिमा से शुरू हुआ मेला दूसरे दिन परवान पर रहा। पंचायत समिति सीमलवाड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांडली के जेठोला में स्थित अति प्राचीन हनुमान मंदिर में हर साल की तरह माघ पूर्णिमा को तीन दिवसीय मेले में दूसरे दिन गुरुवार को मेला परवान पर चढ़ा। पहले दिन मेलार्थियों की रौनक देखने को नहीं मिली थी ऐसे में मेले में व्यापारियों में मायूसी देखने को मिली थी। दूसरे दिन सुबह से ही मेलार्थियों की भीड़ लगी रही। मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन को लेकर दर्शनार्थियों की कतार लगी रही। मेलार्थियों ने मेले में जमकर घरेलु सामग्रियों की खरीददारी की। हालांकि मेले में झूले नही लगे, व्यापारिक स्टालें भी कम ही लगी। सरपंच कालूराम डामोर, भूलेश्वर पटेल, कालूराम पटेल, ईशवर पंचाल, प्रवीण, मयूर, आकाश, जयेश, संजय, महेश, रमेश, नितिन, गोपाल, प्रभुलाल, किरीट, रमेश, रामलाल, भीखा, जयन्ती, सुरेश, पराग, दिनेश, ग्राम विकास अधिकारी रमेश सुहालका समेत ने सहयोग किया। मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर सरथुना चौकी प्रभारी राजाराम रेबारी, शैलेश, कान सिंह समेत पुलिस जाब्ता तैनात रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ