सीमलवाड़ा। बार एसोसिएशन सीमलवाड़ा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह न्यायालय परिसर में एसडीएम हनुमान राम राम चौधरी के मुख्य आतिथ्य व सिविल जज मुकेश कुमार रेगर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष सिविल जज, मुकेश कुमार रेगर ने बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी अध्यक्ष इन्दुलाल पाटीदार, उपाध्यक्ष मनीष कलाल, कपिल देव रोत, गिरधरलाल रोत सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि विधायक राज कुमार रोत, विशिष्ट अतिथि प्रधान सीमलवाड़ा कारिलाल ननोमा, प्रधान झौथरी अनिता रोत, प्रधान चिखली शर्मिला डामोर, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र भगोरा, वीणा देवी रहे। इस दौरान कार्यक्रम में एडवोकेट नरेश जोशी, भगवान गुर्जर, वीरेंद्रसिंह चौहान, गौतमलाल रोत, गिरधरलाल रोत, जगतसिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बालगोविंद पाटीदार व आभार नरेश जोशी ने किया ।
फोटो
बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मंचासिन अतिथि।
0 टिप्पणियाँ