पुलिया के नीचे तालाब के पानी में तैरता हुआ मिला शव
सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के झौथरी थाना क्षेत्र के कंथारफला में बुधवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई जिसके बाद बाइक सवार उछलकर पुलिया के नीचे पानी में गिर गया। जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक 15 फरवरी को अहमदाबाद से अपने चचेरे भाई की शादी में भाग लेने के लिए आया था। इधर युवक की मौत के बाद शादी की खुशिया मातम में बदल गई है।
चौरासी थानाधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया कि कंथारफला निवासी 20 वर्षीय युवक रोहित पुत्र लक्ष्मण रोत अहमदाबाद में एक केंटिन में काम करता है। रोहित के चचेरे भाई की शादी 18 फऱवरी को है और चचेरे भाई की शादी में भाग लेने के लिए रोहित 15 फऱवरी को अहमदाबाद से अपने गाँव कंथारफला आया था। बुधवार शाम करीब 6 बजे बाइक लेकर रोहित रोत किसी काम से झौथरी जाने के लिए घर से निकला था। वही रात करीब 11 बजे रोहित के परिजनों के पास फोन आया कि रोहित की बाइक गाँव के पास एक पुल पर दुर्घटनाग्रस्त गिरी हुई है। इस पर रोहित के परिजन तुरन्त रात को पुल पर पहुंचे जहा पर रोहित की बाइक दुर्घटनाग्रस्त गिरी हुई थी लेकिन रोहित वहां नहीं था जिस पर परिजनों ने मामले की सूचना चौरासी थाना पुलिस को भी दी।
सूचना पर चौरासी थाना से हैड कांस्टेबल मदन लाल समेत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए रोहित की तलाश की तो पुल के नीचे उमरा वाला तालाब के पानी में रोहित का शव पड़ा हुआ था। जिस पर पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को पानी से निकलवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजन गुरुवार सुबह पुलिस व परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे, जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। वही परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इधर रोहित की मौत के बाद उसके घर में शादी की खुशिया मातम में बदल गई है। रोहित के पिता की 3 संताने है जिसमे रोहित सबसे बड़ा था।
फोटो
मोर्चरी के बाहर मृतक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
0 टिप्पणियाँ