अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन और नगरपरिषद के तत्वाधान में होगा कार्यक्रम
शहर की प्रबुद्ध महिलाएं दे रही कार्यक्रम को मूर्त रूप
डूंगरपुर। हमारा देश भी वैश्विक ताकत बनने की राह पर है। हमने अपनी तरक्की और समाज में आए बदलाव के साथ-साथ ऐसा माहौल तैयार करने मे सफलता हासिल की है, जहां महिलाए सशक्त हो और आत्मनिर्भर बनकर पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने परिवार और अपने समाज का नाम रोशन कर सके। ये बात बुधवार को नगरपरिषद के सभापति अमृत कलासुआ ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यकम की चर्चा करते हुए महिला पार्षद और महिला ब्रांड एंबेसडर की बैठक लेकर कहीं।
उन्होंने कहा कि आठ मार्च को शक्ति और समर्पण का दिन है। यह संकल्प से उपजी आशा का दिन है। इस बार नगरपरिषद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘पढ़ेगा डूंगरपुर - बोलेगा डूंगरपुर और आगे बढ़ेगा’ डूंगरपुर दी है। उन्होंने कहा इस बार शहर की महिलाओ हेतु ये थीम उनकी अभिव्यक्ति और आत्मशक्ति को प्रदर्शित करने हेतु दी है। इस बार का अंतराष्ट्रीय महिला दिवस जिला प्रशासन और नगरपरिषद ऐतिहासिक तौर पर मनाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम से ये दिवस सभी नारी शक्ति को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय कार्यकम की रूपरेखा लगभग तय कर ली गई है जिसमें 7 मार्च को एक शाम नारी शक्ति के नाम से परिषद के ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी वहीं 8 मार्च को ऐतिहासिक लक्ष्मण मैदान में महिलाओ को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोनों दिन के कार्यकम को लेकर परिषद की पार्षद एवं ब्रांड एंबेसडर महिला सदस्य तैयारियों में जुट गए है।
जिले की प्रतिभावान महिलाओ का होगा सम्मान
सभापति अमृत कलासुआ ने बताया कि वैश्विक महामारी काल में नारी ने खुद को साबित किया है। हर मुश्किल को हराते हुए इस महामारी में अपना व सबका ध्यान रखा है। महिलाओ ने कंधे से कंधा मिलाकर शिक्षा, सेहत, स्वच्छता तथा रोजगार के क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया है। हमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के योगदान का सम्मान करना चाहिए। इनके हौसलों की तारीफ करनी चाहिए। उन्होंने शहर सहित जिले की महिलाओ से आवेदन मांगे है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य कर अन्य महिलाओ हेतु प्रेरणादायक कार्य किए है। ऐसी महिलाओं का सम्मान करना परिषद के लिए गर्व का विषय रहेगा। उन्होंने बताया कि उक्त सम्मान हेतु इच्छुक महिलाए 2 मार्च तक अपना आवेदन नगरपरिषद में जमा करा सकती है।
मिलेगी अभिव्यक्ति की आजादी
सभापति अमृत कलासुआ ने बताया कि महिला दिवस महिलाओ को ही समर्पित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगरपरिषद द्वारा पढ़ेगा डूंगरपुर - बोलेगा डूंगरपुर और बढ़ेगा डूंगरपुर के नवाचार को अपनाते हुए एक शाम नारी शक्ति के नाम कार्यकम 7 मार्च को ओडिटोरियम में आयोजित करेगा जिसमें महिलाओ को बोलने की आजादी, गीत- संगीत और सांस्कृतिक कार्यकम में भाग लेने हेतु मंच दिया जाएगा। साथ ही मुख्य महिला वक्ताओं द्वारा नारी शक्ति के लिए प्रेरणादायक उद्बोधन भी रखा जाएगा। साथ इस कार्यक्रम में हंसी मजाक के कार्यकम भी आयोजित किए जायेगे। इस कार्यक्रम को लेकर महिला सदस्य तैयारी कर रहे है और इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु इच्छुक महिला अथवा महिला समूह अपना नाम परिषद में लिखवा सकते है।
खेल होंगे और लगेगी स्टार्टअप स्टॉल गैलरी
सभापति ने बताया कि 8 मार्च यानी महिला दिवस के दिन शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मैदान में क्रिकेट और फुटबाल मेंच होंगे, जिसमें खेलने वाले, देखने वाले और निर्णायक भी महिलाए ही होंगी। वहीं मनोरंजन के लिए रस्सा कस्सी और मटका दौड़ भी आयोजित की जाएगी। महिलाओ और बेटियो को आत्म रक्षा के गुर सिखाने को लेकर भी महिलाओ और बेटियो द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही महिलाओ को स्वरोजगार से जोडऩे और आत्मनिर्भर की राह को आसान करने हेतु उदाहरण स्वरूप स्टार्टअप स्टॉल भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में भाग लेने प्रतिभागी को नगरपरिषद द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित भी किया जाएगा। महिला और महिला समूह स्टोल लगाने को लेकर नगरपरिषद में सम्पर्क कर सकते है।
सजेगा मैदान - लगेगी प्रेरणादायक महिलाओ की फोटो
सभापति ने बताया कि इस बार का महिला दिवस ऐतिहासिक और कुछ हटकर मनाने को लेकर जिला प्रशसान एवं नगरपरिषद तैयारियां की जा रही है जिसमें महिलाओ के साथ पुरुष भी सहयोग कर रहे है। 8 मार्च को लक्ष्मण मैदान को गुब्बारों और झंडो से सजाया जाएगा। महिलाओ हेतु प्रेरणादायक होर्डिंग, बैनर और देश सहित क्षेत्रीय महिलाओ के फोटो भी लगाए जायेगे। पूरे मैदान को ऐतिहासिक कार्यक्रम का रूप दिया जाएगा। दोनों कार्यक्रम में महाविद्यालय और समस्त विद्यालय के महिला विद्यार्थियों को आमन्त्रित किया जाएगा। जिससे ये कार्यकम भी उनके लिए उदाहरण बनकर उनके जीवन में उतर सके।
ये दे रहे है सहयोग
सभापति अमृत कलासुआ, आयुक्त नरपत सिंह राजपुरोहित, उपसभापति सुदर्शन जैन, ब्रांड एंबेसडर प्रकाश पंचाल, धीरज टेलर, महिला पार्षद भावना कुंवर, महालक्ष्मी कोटडिया, फरजाना, हीना जोशी, धर्मिष्ठा श्रीमाल, प्रियंका रोत, नीलू रोत, नीलम जैन, इंदिरा जैन, पायल बांसड, लीला देवी, महिला ब्रांड एंबेसडर स्वेता जैन, डॉ प्रियंका चौबीसा, ममता यादव, शिक्षा विभाग से दीपिका श्रीमाल, निजी महाविद्यालय और विद्यालय से जयना उपाध्याय, विद्या सुथार, प्रियंका गांधी, नगरपरिषद से उन्नति जैन, हरदिल अजीज, पुनीत सोमपुरा सहित अन्य पार्षद एवं कर्मचारी सहयोग कर कार्यकम को सफल बनाने हेतु तैयारियों को मूर्त रूप दे रहे है।
------------------------
0 टिप्पणियाँ