उदयपुर। गायत्री परिवार उदयपुर के तत्वाधान में राजकीय बालिका विद्यालय टूस डांगीयान में 120 बालिकाओं को स्वेटर वितरित किए। सम्पत महेश्वरी ने बताया कि अशोक सिंगल व उनके परिवार की तरफ से विद्यालय की 120 बालिकाओ स्वेटर वितरित किए। इस कार्य को क्रियान्वित कराने में संपत लाल माहेश्वरी व विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुनील कोठारी का सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुनील कोठारी ने सभी का स्वागत किया और स्कूल के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संपत माहेश्वरी विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष गौ रक्षा विभाग के द्वारा विजय मंत्र के साथ शुरू करते हुए सनातन संस्कृति के मुख्य स्तंभ गायत्री माता और गौ माता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार की मुखिया सुषमा जोशी के द्वारा गायत्री मंत्र का महत्व और गुरुदेव के युग परिवर्तन के बारे में संचालित सभी शक्तिपीठों के बारे में बताया और ऋतु ने गुरु वंदना करवाई। अशोक सिंघल ने बच्चों को अच्छे संस्कार के बारे में चर्चा की। अंत में योग शिक्षक आमेटा व प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी मंडोवरा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उदयपुर से श्याम लाल लहोटी, पंकज भंडारी, घनश्याम पटवा और राधा महेश्वरी रान्दड़ उपस्थित थे।
कैप्शन :
बालिकाओं को स्वेटर वितरित करते हुए।
0 टिप्पणियाँ