बांसवाड़ा जिला कलक्टर के पोषण स्वराज अभियान पर खुशी जाहिर करते हुए सराहना की
बांसवाड़ा। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने शनिवार को नवाचारों से संबंधित वीसी में बांसवाड़ा जिले में जिला प्रशासन द्वारा पोषण स्वराज अभियान के नवाचार के लिए जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की तारीफ की और बच्चों तथा गर्भवती माताओं की सेहत संवारने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ एवं जनजाति बहुल क्षेत्र बांसवाड़ा जिले में कुपोषण से बचाने के लिए यह उपयोगी है। इससे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की सेहत ठीक रखने तथा बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी।
मुख्य सचिव को जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में कुल 11 में से 6 ब्लॉक्स में यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व 5 ब्लॉक्स में इसका क्रियान्वयन हो चुका है। इस पर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जहां पहले हो चुका है वहां भी इस अभियान का क्रियान्वयन करते रहें ताकि जिले भर में सक्रियता के साथ इसकी रफ्तार बनी रहे। उन्होंने बांसवाड़ा जिला प्रशासन के इस अभियान पर प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए इसे मिशन मोड पर करने के लिए कहा।
मुख्य सचिव उषा शर्मा ने यह भी निर्देश दिए कि अभियान की गतिविधियों के संचालन के साथ ही जिले की स्कूलों में हैल्थ शिविर भी लगाएं और इनमें पोषण, स्वास्थ्य आदि के बारे में जागरुकतापरक जानकारी प्रदान करें। इस कार्य में प्रशिक्षित आशा सहयोगिनियों का भी सहयोग लिया जाए। जिला कलक्टर अंकित ने बताया कि उक्त अभियान बांसवाडा, तलवाडा, छोटीसरवन, बागीदौरा, गढी व अरथुना ब्लॉक्स में होगा। बांसवाडा के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र में वीसी में मौजूद बांसवाडा के अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर,डूगरपुर जिले के जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती अंजली राजौरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी एच एल ताबियार सहित आई सी डी एस की महिला सुपरवाईजर नैना जैन मौजूद थी।
0 टिप्पणियाँ