पुरषोत्तम वैष्णव जिलाध्यक्ष नियुक्त


डूंगरपुर।
अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश शर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के. वैष्णव ने डूंगरपुर जिला अध्यक्ष के पद पर आसपुर रामगढ़ निवासी पुरुषोत्तम वैष्णव/ तुलसीदास वैष्णव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही पुरुषोत्तम वैष्णव को अपनी कार्यकारिणी बनाने एवं आगामी संगठन की गतिविधियों निरन्तर अग्रसर रहने की हेतु शुभकामनाएं दी। इस पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम वैष्णव ने अखिल भारतीय वैष्णव वैरागी परिषद के शीर्ष नेतृत्व करने वाले सभी पदाधिकारियों का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया और विश्वास दिलाया कि वह संगठन द्वारा दिये गये दायित्व पर खरे उतरेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ