डूंगरपुर। देश का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है और एक बार फिर हमारा शहर स्वच्छता के मैदान में जीत का चौका लगाने को तैयार है। शहरी स्वच्छता में डूंगरपुर का ताज बरकऱार रहे है उसको लेकर सभापति अमृत कलासुआ और आयुक्त नरपतसिंह राजपुरोहित लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है। शनिवार को इसी सन्दर्भ में सभापति अमृत कलासुआ ने सफाई शाखा के कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उपसभापति सुदर्शन जैन भी मौजूद रहे।
बैठक में सभापति ने कहा कि कहा कि आजकल शहर में कई स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे है और निर्माण कार्य के चलते निर्माण सामग्री को रोड पर बिखेर देते है। ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर वहां से तत्काल निर्माण सामग्री हटवाए और निर्माणकर्ता को पाबंद करे कि वह निर्माण सामग्री को रोड पर न फैलाये। सभापति ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्माणकर्ता व्यक्ति एक बार चेतवानी के बाद नहीं माने तो निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया जाए और जुर्माना वसूला जाए।
उन्होंने कहा कि ये शहर हम सभी का है और निर्माण कार्य भी जरुरी है पर शहरी स्वच्छता में आमजन की सहभागिता बहुत जरुरी है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में जीत का चौका लगाने हेतु आमजन परिषद का सहयोग करे और एक फिर स्वच्छता का ताज अपने शहर को दिलवाये।
बैठक में उपसभापति सुदर्शन जैन ने कर्मचारियों से कहा कि स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता हो और शहर हमारा साफ़ एवं सुन्दर दिखे उस भावना को लेकर कार्य करे निश्चित ही जीत हमारी हो होंगी। इस अवसर पर सफाई शाखा के निरीक्षक रामसिंह राजावत, सह निरीक्षक दिनेश भोई, जमादार ज्योतिष, राकेश, अमन और मांगीलाल मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ