ड्यू लिस्ट के अनुसार बचे हुए लोगों का जल्द कोविड वैक्सीनेशन करवाया जाए : जिला कलेक्टर


 लाभान्वित को दस्तावेजो के अभाव में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से मिले वाले लाभ मे देरी ना हो

डूंगरपुर। जिला कलेक्टर श्रीमती शुभम चौधरी की अध्यक्षता में ईडीपी सभा कक्ष में स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान संस्थागत प्रसव, जननी शिशु सुरक्षा योजना, राजश्री योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, रूटीन टीकाकरण, परिवार कल्याण सहित समस्त योजनाओं में विभाग को आवंटित लक्ष्यों को समय रहते पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

सर्वप्रथम जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने कोविड टीकाकरण के संबंध में चर्चा करते हुए हुए कहा कि प्रथम डोज जिले में 87 प्रतिशत हुआ है उसे और बढाया जाए व दूसरी डोज जोकि 75 प्रतिशत हो चुकी वह भी कम है, इसे और बढ़ाने के लिए ड्यू लिस्ट के अनुसार बचे हुए लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रयास करें। स्कूल भी शुरु हो रहे हैं। ऐसे में 15 से 18 वर्ष तक बच्चों के वैक्सीनेशन में भी गति लाई जाए। घर-घर सर्वे के दौरान कोविड वैक्सीनेशन भी करवाया जाए। वहीं दूसरी हो और हेल्पलाइन वर्कर्स व फ्रंटलाइन वर्कर्स जिनके कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगे 9 माह पूर्ण हो गए हैं, ऐसे सभी आयु वर्ग के कोविड टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों को जागरूक करते हुए महा अभियान आयोजित कर टीकाकरण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड टीकाकरण में 15 प्लस के किशोर किशोरियों के लिए संबंधित क्षेत्र की स्कूल से 2004, 2005, 2006 व 2007 वर्ष के छात्र-छात्राओं का डाटा तैयार किया जाए जिससे कि उन्हें टीका लगाया जा सके।

जिला कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि एएनएम व आशा द्वारा घर-घर संदेश पहुंचाते हुए गर्भवती महिला को संदेश देवे कि संस्थागत प्रसव से मां और बच्चे को स्वास्थ्य केन्द्र पर मिलनें वाले लाभ की जानकारी उन्हीं की स्थानीय भाषा में गर्भवती महिला व उनके परिजन को देवे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही जिले में नवाचार करते प्रत्येक महिला के लिए एक किट नुमा प्रसुति बेग तैयार किया जाए। प्रसुति बेग में गर्भवती माता से सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज जैसे कि बैंक पास बुक, आधार कार्ड, पीसीटीएस नम्बर कार्ड, जन आधार कार्ड व पूर्व में किसी रोग का इलाज चल रहा हो उसका रिकोर्ड। इससे कि प्रसव के समय परिवारजन उस बैग को अपने साथ लेकर आ जाए जिससे कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों के अभाव के कारण देरी ना हो।

जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित निर्देश देते हुए कहा कि योजना का लाभ गम्भीर बीमारियों से ग्रसित लाभान्वित नही ले पा रहे है। ऐसे मेें इसके लिए रणनीति बनाई जाए ताकि योजना का लाभ आम नागरिक तक पहुंच सके। इससे संबंधित कैंप सभी ग्राम पंचायत व नगर पालिका में आयोजित किए जा रहे है। जिसका पांच दिन पूर्व व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए कैम्प आयोजित होने से एक सप्ताह पूर्व गांव के सरपंच व ग्राम पंच से मिल कर उन्हे आयोजित कैम्प की सूचना दी जाए वहीं दूसरी ओर गांव में अधिक आवागमन के स्थानो जैसे के पंचायत भवन, पटवार घर, स्कूल भवन व पानी की टंकी के साथ उपयुक्त स्थानों पर आयोजित होने वाले कैम्प की सूचना चस्पा की जाए।

बैठक में सीएमएचओ डॉक्टर राजेश शर्मा, आरसीएचओ डॉ कांतिलाल पलात, पीएमओ डूंगरपुर डॉ. कांति लाल मेघवाल, पीएमओ सागवाड़ा डॉ. राजाराम मीणा, समस्त बीसीएमओ, सीएचसी- पीएचसी चिकित्सा अधिकारी -प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


कैप्शन : 

जिला स्वास्थ्य समिती की बैठक में निर्देश देती जिला कलेक्टर। 

-----------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ