उदयपुर। अक्षय पात्र एवं भारतीय जैन संघटना महिला विंग की ओर से ओड पाड़ा आंगनवाड़ी क्षेत्र में मंगलवार को मास्क, सैनिटाइजर व राशन सामग्री वितरित किया गया। वार्ड 58 पार्षद डॉ शिल्पा पामेचा ने बताया कि आंगनवाड़ी पंजीकृत 3 से 6 वर्ष तक के जरूरतमंद बच्चों को 2 महीने का राशन, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा महिला जिला अध्यक्ष कविता जोशी, भारतीय जैन संघटना महिला विंग की संरक्षिका विजयलक्ष्मी गिलुण्डिया, महामंत्री प्रियंका जैन, अक्षय पात्र से अभिनव सेन, मंडल अध्यक्ष रूपम नलवाया, प्रबंधक रेनू मोड, वार्ड पदाधिकारी शंकर साहू, दिनेश पारीक, इरशाद चैनवाला, मोहन सालवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चेतना सालवी, शकीला एवं पायल मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ