तपेश्वरी सन्त श्री सुरमालदासजी गुरू महाराज का जन्मोत्सव 2 फरवरी को मनाया जायेगा

 करावाड़ा। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तपेश्वरी सन्त श्री सुरमालदास गुरु महाराज का 199वां जन्मोत्सव लसुडिया धाम में माघ बीज 2 फरवरी बुधवार को गादीपति महाराज के निवास पर धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात के गुरु महाराज, साधु सन्त, धुणीदार, कोटवाल, मेट मेटवाल, त्यागी - तपस्वी, वैरागी, जाति - सती, राजनेतागण, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, धर्म प्रेमी, समाज सेवी, श्रद्धालु भक्तजनों के साथ ग्रामीणजन शामिल होंगे। साथ ही भक्तजनो व गांवो की मण्डलीयों व वाद्ययंत्रो के साथ सायं को पहुंचने का आह्वान किया गया हैं। यह जानकारी भक्त मण्डल के महामंत्री गौतमलाल रोत केसरपुरा ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ