सीमलवाड़ा। कुंआ पुलिस थाने में शनिवार को वात्सल्य वार्ता का आयोजन किया गया। थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंआ और गलालपुरा स्कूल की बालिकाओं ने थाना परिसर का भ्रमण किया। एसपी सुधीर जोशी के निर्देशानुसार आयोजित वात्सल्य कार्यक्रम में बालिकाओं से संवाद किया गया वहीं, वात्सल्य वार्ता के दौरान बच्चियों को कानूनी जानकारी, महिला सशक्तिकरण, बाल कानून, यातायात नियमों, सुरक्षित - असुरक्षित स्पर्श, पोस्को एक्ट, नशावृत्ति की रोकथाम, बाल श्रम के दुष्प्रभाव, बाल विवाह के दुष्प्रभाव तथा साइबर सुरक्षा समेत के बारे में जानकारी दी गई।
थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि पुलिस का कार्य कानून की पालना कराना एवं दोषियों को सजा दिलाने का काम है। दोषियों को सजा देने का कार्य न्यायालय करती है। उन्होंने थाना परिसर में बाल कक्षा, कंप्यूटर कक्ष, डेस्क प्रभारी कक्ष, स्वागत कक्ष, अस्त्र शस्त्र कक्ष, हवालात के बारे में भी बालिकाओं को जानकारी दी। बालिकाओं ने भी बड़े उत्साह के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को देखा एवं परखा। वही बालिकाओं ने कहा की पुलिस के प्रति नकारात्मक सोच पाले हुए थी लेकिन वात्सल्य वार्ता के तहत पुलिस की कार्यप्रणाली को देख पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच बनी है। बालिकाओं को जानकारी देकर बताया कि मोबाइल से दुष्प्रभाव बढ़ रहे हैं। ऐसे में मोबाइल का उपयोग शिक्षण कार्य के हित में करना चाहिए।
जिला कलेक्टर डूंगरपुर एवं पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार जिले की नवाचारी योजनान्तर्गत जिले के पुलिस थानों पर बालिकाओं को विजिट करवाकर बालिका सुरक्षा, लैंगिक उत्पीडऩ सहित पुलिस थाना कुंआ का विजिट करवाकर बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।
0 टिप्पणियाँ