मातृ- पितृ पूजन व सत्संग कार्यक्रम श्रद्धा भाव के साथ मनाया


 सीमलवाड़ा। सिद्धि विनायक गणपति मंदिर परिसर करावाडा में शुक्रवार देर शाम को मातृ-पितृ पूजन व सत्संग कार्यक्रम श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाया।  संत आशाराम बापू की  साधिका शिष्या साध्वी पूनम बहन के सानिध्य में आयोजित इस संस्कार व सत्संग कार्यक्रम में बापू के शिष्यो ने श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ भाग लिया। शिष्या साध्वी पूनम बहन ने बच्चों को संस्कार वान बनाने और धर्म की रक्षा के लिए बापू के बताए मार्ग का अनुसरण करने और उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग साधना को श्रेष्ठ बताया। इस दौरान बच्चो ने अपने माता पिता की पूजा करते हुए आर्शीवाद लिया। संत आशाराम बापू के शिष्यो ने बापू का वंदन करते हुए साधिका शिष्या साध्वी पूनम बहन का आर्शीवाद लिया। सत्संग कार्यक्रम में देर रात्रि तक वातावरण भक्ति मय व मंत्रमुग्ध रहा। बडी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की।


संबोधित करती हुई साध्वी पूनम। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ