सडक़ दुर्घटनाओं में जा रही है युवाओं की जान जो चिंता का विषय : राजकुमार

 


सीमलवाड़ा। चौरासी विधायक राजकुमार रोत ने शनिवार को अपने निवास पर झोथरी ब्लॉक के जनप्रतिनिधि व कार्यकताओं की बैठक ली।

जिसमें ब्लॉक की 32 पंचायतो की समस्त जनप्रतिनिधि, ब्लॉक कार्यकारिणी, मण्डल कार्यकारिणी बैठक में शामिल रहे। बैठक में ब्लॉक की समस्याओं के बारे में चर्चा हुई और समस्त योजनाओं के बारे में विकास कार्यो, विभागीय कार्मिकों को लेकर चर्चा, आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति के बारे में चर्चा हुई। विधायक राजकुमार ने कहा कि चौरासी क्षेत्र में 70 साल में जो काम नहीं हुए, वो काम कराए और जनता खुश और आने वाले समय और बहुत बढिय़ा काम कराएंगे। नई कार्यकारिणी का विस्तार करने की लेकर प्रयास करने के निर्देश दिए। एमएलए राजकुमार ने कहा कि वर्तमान में सडक़ दुर्घटनाओं में युवाओं की जाने ज्यादा जा रही है उस पर मंथन कर उसको कैसे रोका जाए उस ओर पहल करने और समाज में कुरीतियों को दूर करने की भी जरूरत बताई। 

प्रदेश संयोजक पोपट खोखरिया, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद रोत, उपाध्यक्ष भरत डेंडोर, मंडल अध्यक्ष बालु खांट, कमलेश खराडी, पंचायत समिति सदस्य गोपाल मनात, पुष्पा, मुकेश आमलिया, कमला सुरेश रोत, तुलसीराम हडात, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर बापूलाल डामोर, राजेश मनात, प्रवीण आमलिया, कानजी रंगोत, चन्दु ननोमा, जीवराम हडात, जयन्ति लाल कटारा, संदीप अहारी, बसंत ड़ामोर, काना महाराज, रामचंद्र रंगोत, मीडिया प्रभारी भीखालाल रोत, लस्मण रोत, विजयपाल हडात, नरेंद्र रोत, हरीश खराड़ी, विनोद परमार, जितेंद्र आमलिया, हितेश ननोमा, प्रकाश कोटेड, रामलाल खराडी, ब्लॉक से कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजकुमार रोत। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ