नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जेल

 सीमलवाड़ा। धंबोला पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा है। सीआई भैयालाल आंजना ने बताया कि झाफरा निवासी पंकज कुमार पुत्र बाबूलाल खोखर को गिरफ्तार किया। धंबोला पुलिस थाने में 5 अक्टूबर 2020 को पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा बताया था कि 18 मार्च 2020 को नाबालिग पुत्री को जबरन पत्नी बनाने की नियत से पंकज खोखर भगा ले गया है। पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर मेडिकल कराया था, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने इधर उधर भागता रहा। पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पंकज पहले से ही शादी शुदा है एवं उसके तीन लडक़े है। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता के भी 15 माह की बच्ची होना बताया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ