हरियाणा पीआरओ बनने पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा का सीमलवाड़ा में हुआ भव्य स्वागत
सीमलवाड़ा। पूर्व सांसद व एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव ताराचंद भगोरा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पीआरओ मनोनित करने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र चौरासी विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर सीमलवाड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में भव्य स्वागत किया गया। सीमलवाड़ा कस्बे में पंहुचने पर गाजे बाजे के साथ अतिशीबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ, व्यापारी मंडल व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण एवं आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों व व्यापारियों ने फूल मालाओ से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों व व्यापारियों की ओर किए गए भव्य स्वागत देखकर पूर्व सांसद भगोरा भी भाव विभोर हो गये।
स्वागत समारोह के दौरान नारायण लाल पंड्या, शार्दुल चौबीसा, पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा, राजमल कोठारी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार समेत ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में ईमानदारी से कार्य करने पर फल अवश्य मिलता है, भगोरा ने जिले में पार्टी को जीवित किए हुए है। एक दो नेता जोकि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा के बारे में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है, जिनको शीर्ष नेताओं ने करारा तमाचा मारा है भगोरा को हरियाणा का पीआरओ बनाकर। पूर्व सांसद भगोरा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की ताकत ही मेरा वर्चस्व है। जिले में विकास कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अभी सदस्यता अभियान चल रहा है, युवाओं को अधिकाधिक जोडऩे की आवश्यकता है। माही बांध का पानी चौरासी क्षेत्र में लाने की आवाज को बुलंद करने की अपील की।
डूंगरपुर नगर अध्यक्ष शार्दुल चौबीसा, वरिष्ठ नेता नारायण पंड्या, राजमल कोठारी, मुस्ताक अहमद पठान, गोवर्धन डेचिया, महेंद्र भगोरा, रूपचंद भगोरा, निमिषा भगोरा, हाजी हबीब फुमती, नूर आलम खां मकरानी, धर्मेंद्र भगोरा, सुरेश भोई, अरविंद डामोर, मुकेश खांट, विमल डोडियार, हेमंत शाह, राकेश शाह, जीवनलाल ताबियाड, प्रेमचंद भगोरा, संजय कलासुआ, अमृतलाल कलाल, बाल गोविंद पाटीदार, इंदू लाल पाटीदार, दिनेश पाटीदार, सुरेश भाई, फता भाई डामोर, राम सिंह डामोर, कल्याण सिंह डामोर, हीरा भाई, अब्दुल गनी शेख, इमरान पटेल, मुख्त्यार पठान, सविता पाटीदार, जागृति कोठारी, अस्मिता कटारा, रायमल डामोर, कन्हैया लाल कलाल, प्रवीण डामोर, राजमल, मुकेश कुमार, जयंतीलाल कलासुआ, अरविंद कुमार डामोर, भोगीलाल पाटीदार, इकबाल भाई, रज्जाक भाई, इब्राहिम भाई, धवल पटेल समेत बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा।
0 टिप्पणियाँ