डूंगरपुर। मुस्कान संस्थान द्वारा संचालित चाईल्डलाइन ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कांकरादरा में बालकों को चाईल्डलाइन 1098 से जोडऩे एवं जागरूकता लाने हेतु ऑपन हाउस कार्यक्रम आयोजित किया।
चाईल्ड लाईन के डायरेक्टर भरत नागदा ने बताया कि चाईल्ड लाईन कॉर्डिनेटर मेहुल शर्मा ने उपस्थित बालकों को चाईल्ड लाईन, बाल अधिकारों एवं बाल सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रकाश डालते हुए विस्तार पूर्वक बताया कि बच्चे किसी भी प्रकार की समस्या में हो तो 1098 पर फोन कर के बता सकते है। साथ ही बेबस, बेसहारा, बालश्रमिक, लावारिस, बीमार/घायल, शोषित-पीडीत और किसी भी प्रकार की मुसीबत में फसें बच्चें को कही भी देखे तो तुरंत 1098 पर कॉल कर के बच्चे की सहायता कर सकते है। चाईल्ड लाइन ऐसे बच्चों की मदद के लिए दिनरात (24 घंटा) तत्पर रहती है। साथ ही यह भी बताया कि यह एक टॉल फ्री नम्बर है व इस पर कॉल करने का कोई पैसा नही लगता है तथा कॉलर का नाम गुप्त रखा जाता है।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य लक्ष्मी मीणा ने किया। शिक्षक रणजीत कौर, शालिनी पंड्या, शैलेन्द्र सिंह, जयंति लाल मीणा, विक्रम जोशी, विजय सिंह एवं चाइल्ड लाइन सदस्य दिलीप जोशी, बलदेव परमार, सीमा रोत आदि उपस्थित रहे।
कैप्शन :
ऑपन हाउस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालयी बच्चें।
0 टिप्पणियाँ