नरेगा काम मांगो अभियान को दिखाई हरी झण्डी


डूंगरपुर।
वागड़ मजदूर किसान संगठन की ओर से नरेगा काम मांगो अभियान की शुरआत लिम्बोड़, बलरामपुर, बुचियाछोटा से की गई। इस अभियान को ब्लॉक झौथरी में प्रधान अनीता रोत, विकास अधिकारी शैलेस रंजन, अमरा राम और पीओ महेश यादव संगठन की ओर से कलावती, अजिता खराडी व शीला डामोर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 

दोवडा में कहारी, वलोता दोजा ग्राम पंचायत में सुरता बुज, जीवराम रोत, सरपंच कांतिलाल रोत इस अभियान का संचालन करेंगे। जिसमें लोगो को पूरा काम पूरा दाम अभियान चला कर मजदूरो को उनके नरेगा के हकों की जानकारी, जिसमें 100 दिन काम का हक, जॉब कार्ड, आवेदन की रशीद का हक, बेरोजगारी भत्ते का हक, 221 रूपए की न्यूनतम मजदूरी का हक जैसी होगी, इसके साथ ही जानकारी दी जाएगी कि जिन परिवारों को व्यक्तिगत वन अधिकार का पट्टा मिल चुका है, उन्हें 150 दिन काम का अधिकार है। 


कैप्शन : 

नरेगा काम मांगो अभियान के अन्तर्गत विचार मंथन करते।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ