मुनिराज डॉ. श्री सिद्धि रत्न विजय जी, विद्वत रत्न विजय जी का पुण्य सम्राट धाम में हुआ मंगल प्रवेश
निंबाहेड़ा। सौधर्म बृहत्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक जैनाचार्य विश्वपूज्य गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराजा के प्रशिष्य पुण्यसम्राट, युगप्रभावक गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी महाराजा की दिव्य कृपा एवं आशीर्वाद एवं गच्छाधिपती श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरिश्वरजी महाराज की शुभ आज्ञा, आचार्य श्री जयरत्न सुरिश्वर महाराज के आशीर्वाद एवं मुनिराज डॉ.श्री सिद्ध रत्न विजय महाराज एवं मुनिराज श्री विद्वत रत्न विजय महाराज की निश्रा में पुण्य सम्राट धाम कचरिया खेड़ी स्थित श्री कुंथूनाथ जैन मंदिर पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत अ_ारह अभिषेक एवं कलशारोहण का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।
दो दिवसीय संपूर्ण कार्यक्रम का लाभ ट्रस्ट मंडल की आज्ञा से थराद निवासी देसाई स्व. श्रीमती सुरेखा बेन सुरेश कुमार, जयंतीलाल गगलदास दीवान परिवार अहमदाबाद परिवार ने लिया है।
श्री जैन कुंथूनाथ राजेंद्र सुरी जैन श्वेतांबर तीर्थ ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष कांतिलाल बालगोता ने बताया 15 फरवरी को प्रात: ढोल नगाड़ों के साथ मुनिराज डॉक्टर सिद्ध रत्न विजय जी, मुनिराज विद्वत रतन विजय जी आदि ठाणा 4 का मंगल प्रवेश पुण्य सम्राट धाम में हुआ। पुण्य सम्राट धाम के प्रवेश द्वार पर गुरु भगवंतो की गहुली कर अगवानी की गई।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 16 फरवरी 2022 को मुनिराज डॉक्टर सिद्ध रत्न विजय जी, विद्वत रत्न विजय जी एवं विधिकारक संजय कंकरेचा ने मंत्रोचार के बीच प्रभु का अ_ारह अभिषेक एवं अन्य क्रियाएं आराधको के द्वारा करवाई तथा मंदिर के शिखर पर विधि विधान के साथ कलशारोहण की विधि संपन्न करवाई। इस अवसर पर विधि कारक एवं सोमपुरा के कारीगरों का बहूमान भी किया गया। इस अवसर पर मुनि मंडल से विभिन्न विभागों के अधिकारियों, एवं समाजसेवियों ने आशीर्वाद लिया।
इससे पूर्व 14 फरवरी को परम पूज्य युगप्रभावकाचार्य देवेश, पुण्य सम्राट, श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरिश्वर जी महाराज साहेब का 39वां पाट महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री जयंत सेन अष्ट प्रकारी पूजा का आयोजन किया गया जिसका लाभ थराद निवासी वोहेरा श्रीमती रसीला बेन बाबूलाल परिवार ने लिया। इसके पश्चात दोपहर में स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया जिसका लाभ गोल- उम्मेदाबाद (राज.) श्रीमती चंद्रा देवी - बाबूलाल, रोशन देवी - अरविंद, डिंपल देवी - विक्रम कुमार, गुणवंती - अभिषेक तलावत परिवार बेंगलुरु ने लिया। कार्यक्रम में प्रातकाल नवकारसी, गुरु गुणनुवाद एवं रात्रि भक्ति का आयोजन भी किया गया जिसका लाभ एक गुरु भक्त परिवार द्वारा लिया गया।
इस अवसर परसाधुमार्गी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष रतनलाल पोरवाल, खतरगछ जैन संघ के अध्यक्ष अखिलेश जैन, त्रिस्तुति श्री संघ के अध्यक्ष मनीष बाबेल, जैन समाज के वरिष्ठ सोभागमल नायक, शांतिचंद्र मेहता, सुशील नागोरी, अशोक चेलावत, राजेंद्र डांगी, सागरमल चोपड़ा, सोभागमल छाजेड़, भैरू सिंह बोडाना, सागरमल विरानी, कैलाश बाफना, विमल कोठारी, दिलीप पारख, वीरेश बोडाना, श्रीपाल नायक, आशीष बोडाना, अभय नायक, लोकेश राठौड़, अनिल चेलावत, समाजसेवी रामलाल बेरवा, किशोर चिमनानी सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के धर्मावलंबियों के साथ विभिन्न समुदायों के धर्मावलंबीयो के साथ बिनोता, जावरा, नीमच के धर्मावलंबी भी उपस्थित थे।
संपूर्ण आयोजन में सहयोग करने वाले सभी महानुभाव का पुण्य सम्राट धाम ट्रस्ट मंडल के उपाध्यक्ष संतोष जैन एवं महामंत्री रवि मोदी ने आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ