निम्बाहेड़ा। हर साल की तरह इस साल भी हजऱत अली रहमतुल्लाह अलेह की पैदाइश के मुबारक मौके पर केक का तबर्रुक तकसीम किया गया। नगर की इंद्रा कॉलोनी निवासियों की जानिब से केक काट कर तकसीम किया गया। इस मौके पर अन्जुमन इस्लाम कमेटी के सदर शोएब खान लाला व नायाब सदर हाजी ख्वाजा हुसैन ने भी शिरकत की। इंद्रा कॉलोनी कमेटी की जानिब से अन्जुमन सदर शोएब खान एवं नायाब सदर हाजी ख्वाजा हुसैन की दस्तारबंदी व गुलपोशी की गई।
इस मौके पर इंद्रा कॉलोनी के भोला मिस्त्री, छोटू उस्ताद, शरीफ मंसुरी, अखलाक खान, रिंकू, शाहिद खान, जावेद मेवाफरोश, राजू चाचा, मोनू आदि समाजजन उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ